खेत में बने मकान में सो रही महिला से ज्यादती का प्रयास

नसरुल्लागंज| खेत पर बने मकान में सो रही मजदूर महिला के साथ पड़ोसी मजदूर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के वक्त महिला का पति बाहर गया था। सोमवार को इसकी रिपोर्ट थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहपुर निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीजला निवासी देवीनारायण मीना के खेत पर रहकर मजदूरी करती है। रविवार सुबह 11 बजे जब उसका पति घर से बाहर गया था। तभी वह अपने चार वर्षीय बेटे के साथ घर पर अकेली थी। इसी बीच सेवनिया निवासी आरोपी करण बारेला आया और हाथ पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच महिला का पति राजाराम बारेला आया तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

0 Comments: